समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग है। आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ, रोजगार में बदलाव और व्यापारिक उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
सूर्य राशि: वृश्चिक
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: आर्द्रा
सूर्योदय: सुबह 6:51 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:10 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि, अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं, जबकि राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♋ कर्क राशि: किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह राशि: करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है और मानसिक तनाव रह सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। अचानक धन लाभ, राजनीति में पद-प्रतिष्ठा और मित्रों का सहयोग मिलने के योग हैं।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। विशेष सम्मान प्राप्त होने के साथ रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति में भी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा तथा भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और व्यर्थ की यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा के योग बनेंगे।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



