चाकूबाजी से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, भांजे समेत तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर डेस्क। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर रेशमबाड़ी क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भांजे समेत तीन लोग घायल हो गए।

रेशमबाड़ी निवासी 50 वर्षीय लीलाधर पुत्र बिहारी लाल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बीती शाम ड्यूटी पूरी कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास कुछ युवक कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे।

युवकों की हरकतों को देखकर लीलाधर के भांजे राहुल पुत्र विजेंद्र पाल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर युवक भड़क गए और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। भांजे को पिटता देख लीलाधर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने लीलाधर पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल के अलावा रामअवतार पुत्र जौहरी लाल और अनुज पुत्र सुखदेव पर भी चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल, रामअवतार और अनुज का उपचार शुरू किया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   रोमांचक फाइनल में टैगोर पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 7 रन से हराया

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440