गीजर ठीक करने के बहाने घर से उड़ाए थे सोने के कड़े, नैनीताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और ₹2 लाख 29 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण बेचकर नकदी हासिल की थी। पुलिस की इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम को ₹2,000 के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को गुरुनानकपुरा, हल्द्वानी निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 400/26 के तहत धारा 305(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें -   अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो जानें अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की। पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े (करीब पांच तोला) और ₹2,29,000 नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल: 26 नवंबर 2026, गुरुवार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद, निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज एवं सतवीर सिंह रहे।

चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440