विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जांचने की कवायद तेज, 11 दिसंबर तक मिलेगा सुधार का मौका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, सूची में दर्ज विवरण में सुधार करने और स्थान परिवर्तन के अनुसार नाम स्थानांतरित कराने का अवसर दिया जा रहा है। यह अभियान 11 दिसंबर तक संचालित होगा।

इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एवं हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एपी बाजपेयी ने तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच समय रहते कर लें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से शुरू हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता अपने संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से मतदाता सूची प्राप्त कर नाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मतदाता सूची उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें -   गीजर ठीक करने के बहाने घर से उड़ाए थे सोने के कड़े, नैनीताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम, उम्र, फोटो अथवा अन्य विवरणों में गलती होने पर फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, स्थान परिवर्तन अथवा अन्य कारणों से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 की व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

मतदाताओं की सुविधा के लिए नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी मतदाता सूची में नाम और अन्य जानकारियां जांच लें। खासकर युवा मतदाता, जिनकी उम्र मतदान के लिए निर्धारित पात्रता पूरी कर चुकी है, वे अपना नाम सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440