पौड़ी हादसा: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख, घायलों को 1-1 लाख की मदद, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों के परिजनों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल छह-छह लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं चारों घायलों को कुल एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि पौड़ी गढ़वाल में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें -   77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां पूरी, 28 को जुटेंगे दुग्ध उत्पादक और सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, मुकेश बोरा बोले-दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगा विशेष मंथन

राज्य सरकार भी देगी चार-चार लाख रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की घोषणाओं के अनुसार मृतकों के परिजनों को छह-छह लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

एक ही गांव के आठ लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप 12 यात्रियों से भरी इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -   मंदिर में प्रवेश करते समय क्यों बजाई जाती है घंटी? जानें धार्मिक मान्यता

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी आठ लोग भंगलवाड़ गांव के निवासी थे। मृतकों में सात महिलाएं और वाहन चालक शामिल थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
कांति देवी (45 वर्ष), पत्नी दिनेश चंद्र
रेखा देवी (42 वर्ष), पत्नी प्रेम सिंह
सुमित्रा देवी (50 वर्ष), पत्नी रमेश सिंह
सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी मदन सिंह
धनेश्वरी देवी (46 वर्ष), पत्नी किशन चंद्र
सरोजनी देवी (38 वर्ष), पत्नी मोहन सिंह
रजनी देवी (25 वर्ष)
अनिल देबराड़ा (48 वर्ष), पुत्र जयानंद — वाहन चालक
सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के निवासी थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440