उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा फिर लौटी एक मां की मुस्कान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। आज एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी रोता हुआ दक्ष मंदिर हरिद्वार ड्यूटी के दौरान 40वीं वाहिनी महिला दल की महिला कर्मियों को मिला। ड्यूटी पर मौजूद एपीसी मंजू रोहिणीवाल और हेड कांस्टेबल बबली रावत व महिला कांस्टेबल बबली धर्मसत्तू महिला कांस्टेबल ज्योति राठी व आनंदश्वरी को मिला बच्चे का रो-रो कर बहुत बुरा हाल था और उम्र कम होने के कारण बच्चा अपने परिजनों के बारे में सही जानकारी भी नहीं दे पा रहा था। महिला कर्मियों द्वारा पहले बच्चे को स्नेह पूर्वक चुप कराया गया व फिर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को साथ में लेकर परिजनों को ढूंढा गया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

बच्चा गुम हो जाने से परिजन भी काफी परेशान थे व कई जगह बच्चे को उनके द्वारा ढूंढा भी गया था। परंतु बच्चा परिजनों को नहीं मिल पा रहा था, जिससे परिजन अत्यधिक घबरा गए थे। बच्चे को दोबारा अपने समक्ष पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा। बच्चे से परिवारजनों की पहचान करा कर महिला कर्मियों द्वारा बच्चे राघव को पिता कालू सिंह अजीतपुर जनपद हरिद्वार के सुपुर्द किया गया। परिवारजनों द्वारा महिला पुलिस कर्मियों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया और पुलिस कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की गई।

यह भी पढ़ें -   शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440