336 देशी शराब के पव्वे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की मंडी चौकी पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान एक तस्कर को 336 देशी शराब के पव्वे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उक्त तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर बुधवार को उसे न्यायालय पेश किया।

यह भी पढ़ें -   बकरियां चराने गए दीवान सिंह पर गिरी आकाशीय बिजली, जंगल में ही थम गई जिंदगी

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार मंडी बाईपास में चैकिंग में लगी थी। तभी उन्होंने टैम्पो को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें से 336 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पूछताथ के दौरान तस्कर ने अपना नाम विक्की पुत्र प्रसादी लाल निवासी गांधी नगर, काली मंदिर, बनभूलपुरा बताया। इस दौरान तस्कर ऑटो के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा पाया। जिस पर ऑटो को सीज करने के साथ उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440