उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण को जा रही स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार, सात बच्चे घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हादसे की खबर है। मंडल के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी एक सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए हैं।

हादसा गुरुवार को आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर हुआ। बताया गया है कि टैक्सी में सवार सभी बच्चे स्कूल के थे और शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे।

घटनास्थल पर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद सभी बच्चों को कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440