नैनीताल जिले के भीमताल स्थित छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला शुरू, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूजा अर्चना कर किया शुभारम्भ

खबर शेयर करें

A three-day fair on Mahashivaratri begins at Chhota Kailash located in Bhimtal of Nainital district, Union Minister of State Ajay Bhatt inaugurated it by offering prayers

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार भीमताल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भगवान शिव के प्रसिद्ध आदि कैलाश मंदिर (छोटा कैलाश) में लगने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया।

इस मौके पर आयोजित समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है और भीमताल स्थित इस आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस तरह इस आदि कैलाश मंदिर की भव्यता और दिव्यता दूर-दूर तक खेल रही है। उसका परिणाम है कि भगवान शिव जिनकी पूजा अर्चना बेहद फलदाई होती है उनके दर्शन को लाखों श्रद्धालु यहां आने लगे हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि वह पर्यटन के माध्यम से यहां के आस्था के केंद्र व पर्यटन के केंद्र जो अब तक मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए हैं उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मेले के शुभारंभ के दौरान भव्य छोलिया नृत्य और कलश यात्रा निकाली गई। महाशिवरात्रि मेले में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, दीपक जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतिया, उमेश, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, जगदीश कबडवाल, मोहित कांडपाल, विजयलक्ष्मी चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग सहित सैकड़ों स्थानीय लोग व दर्शनार्थी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440