खेत जा रही महिला पर गुलदार का हमला, चीख-पुकार से बची जान – पिथौरागढ़ में डर का माहौल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार के हमले से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम 46 वर्षीय निर्मला बिष्ट घास लेने के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें -   12 दिन से लापता नैनीताल की बबीता का सुराग नहीं, दयारा बुग्याल स्वर्ग जैसी वादियों में आखिर कहां खो गई बेटी?

घायल महिला के पति बलवंत सिंह ने बताया कि गांव की महिलाएं रोजाना चारा लेने खेतों में जाती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार आसपास तेंदुए को देखा गया था और इसकी शिकायत वन विभाग से की गई थी। कुछ दिन पहले गुलदार ने एक मवेशी को भी अपना शिकार बना लिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हाल जाना। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्विक रिस्पांस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। गांव में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   १० जून २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दीपिका बोहरा भी अस्पताल पहुंचीं और घायल महिला का हाल जाना।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अकेले बाहर न निकलने और जंगल या खेतों की ओर समूह में जाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने, घायल महिला को मुआवजा देने और ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इधर जिले के गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में गुलदार के हमलों में कई मवेशियों के मारे जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440