हल्द्वानी में एक महिला कर रही अवैध कच्ची शराब का कारोबार, पुलिस पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला को अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में एक महिला गौला झुग्गी झोपड़ी में कच्ची शराब लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर महिला को धर दबोचा। तलाशी ली गयी तो पुलिस को उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़ी गयी आरोपी महिला ने अपना नाम राजवती पत्नी स्व. मुन्ना लाल निवासी जवाहर नगर बताया है। पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   नाबालिग बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440