नाबालिग बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। डोईवाला में एक महिला समेत तीन लोगों पर 15 वर्षीय नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसकी बेटी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उकसाया।

पीड़िता ने थाना डोईवाला में शिकायत दी है कि वह और उसके बच्चे पिछले चार साल से एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे। वहां, अन्य किरायेदार भी अपने परिवार के साथ रहते थे, जिसमें एक युवक भी शामिल था, जो बिना अनुमति के उनके घर में आकर बेटी को प्रभावित करता था। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को इस्लाम धर्म की ओर आकर्षित किया और उसे इसके कपड़े, बोलचाल और व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, पीड़िता की मां ने तहरीर में यह भी कहा कि जब वह घर में नहीं होती, तो आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को मुस्लिम धर्म के प्रति आकर्षित करता था। पीड़िता की बेटी अब इस्लाम धर्म को अपनाने के प्रति इच्छुक हो गई है।

यह भी पढ़ें -   GST कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए हल्द्वानी के स्वीट्स-रेस्टोरेंट कारोबारी, 20 सितंबर को आम सभा में बनेगी आंदोलन की रणनीति

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर डोईवाला थाने में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में म्यूल अकाउंट का खेल! 6 बैंकों के एटीएम से निकले 5.61 लाख, साइबर ठगी के नेटवर्क की तलाश में पुलिस
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440