एम्स की एक विधवा महिला कर्मी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एम्स की एक विधवा महिला कर्मी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। साथ ही पीड़ित महिला को अपना मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: 5वें दिन मां सकन्दमाता की पूजा होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

28 वर्षीया पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वक्त पहले वो आइडीपीएल निवासी संजय रतूड़ी के मिली। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। इस दौरान संजय ने शादी का वादा कर कई बार अलग-अलग स्थानों पर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब उसके द्वारा शादी करने की बात कही गयी तो संजय ने मना कर दिया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सोनल को सौंपी गई है। महिला के बयान दर्ज करने और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

A young man raped a widowed female employee of AIIMS several times on the pretext of marriage, case filed

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440