सिद्धबली मंदिर दर्शन को आए युवक की नदी में डूबने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। यहां सिद्धबली मंदिर दर्शन को आये एक युवक नहाते समय नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आनन-फानन में उसे बेस चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Death due to drowning in river

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वासु ब्यास (24) पुत्र सुधीर शर्मा निवासी सेक्टर-2 शास्त्रीनगर मेरठ अपनी मां व भाई समेत शहर के अन्य लोगों के साथ एक बस में सवार होकर कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आए थे। पूजा अर्चना व दर्शन के बाद वासु ब्यास व उसका भाई रिनॉय ब्यास नदी में उतरकर नहाने लगे।

यहां पर पूर्वी खोह नहर में पानी चलाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में पानी रोकने के लिए बंधा बनाया गया है। उन्हें इसकी गहराई का अनुमान नहीं रहा। जिसके कारण वासु ब्यास गहरे पानी में डूब गया। भाई को डूबता देख दूसरे भाई के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | कार्तिक कृष्ण पंचमी आज, कई राशियों के लिए धन और तरक्की के योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440