4.3 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक धरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गौला पार्किंग के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 4.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सरताज पुत्र दिलशाद निवासी छोटी रोड इन्द्रानगर ठोकर बताया। पुलिस पूूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक अस्थाना मस्जिद के पास रहने वाले अनस उर्फ कुबड़े से खरीद कर लाया है। पकड़ा गया तस्कर स्वयं भी स्मैक का लती है और नशे की लत पूरी करने के लिए स्मैक बेचने का काम भी करता है। तस्कर पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कारवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ प्रमोद पाठकए एसआई विजय पाल सिंह, कांस्टेबल ललित मेहरा, प्रमोद भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440