नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक युवक दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मादक पदार्थ व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने युवक को नशे के इंजेक्शन समेत गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
जिले में चलाये जा रहे नशाखोरी खोलने की अभियान को लेकर बनभूलपुरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम इंद्रा नगर रेलवे फाटक क्रांसिंग के पास पहुंची तब एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया, शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशे के 49 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान कुरैशी पुत्र आशफ कुरैशी निवासी लाइन नंबर 18 निकट पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह गफूर बस्ती निवासी अमन से नशे के इंजेक्शन लाकर बेचने का कार्य करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440