भ्रष्टाचार में लिप्त धामी सरकार इस्तीफा दे: जोत सिंह बिष्ट
समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क से लखीबाग तक भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ शव यात्रा निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अशोक सेमवाल ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने बालों का बलिदान देकर मुंडन कराया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार आंक्ठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके मंत्री महिलाओं को बरगला कर उनका शोषण करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज हमारे प्रदेश की एक बेटी अंकिता भंडारी जिस को मौत के घाट इनके नेताओं द्वारा उतार दिया गया। आज उसमें भी लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा हैं। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगा। शव यात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया गया।
उन्होंने कहा की गूंगी बहरी इस सरकार को सिर्फ मंत्रियों के ऐसो आराम दिखते हैं। जनता कितनी परेशान है, यह सरकार को नहीं दिखता। आज महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और यह सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए ताबड़तोड़ दिल्ली की यात्राएं कर रहे हैं। लेकिन इस प्रदेश के जनमानस की चिंता उन्हें नहीं है। प्रदेश में हिटलर तानाशाह की सरकार चल रही है।
शव यात्रा कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतुड़ी, नरेश शर्मा, आजाद अली, नितिन जोशी, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, प्रियंका शर्मा, आयशा खान, मंजू शर्मा, राधा सिंह, उमा सिसोदिया, हेमा भंडारी, विपिन नेगी, विजयलक्ष्मी, महिपाल, योगेंद्र चौहान, इकबाल राव, मोनिका जैस्वाल, डीके पाल आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













