उत्तराखंड में महावीर जयंती की छुट्टी बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर जारी भ्रम को समाप्त करते हुए नई तिथि घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश 30 मार्च 2026, सोमवार को रहेगा। इससे पहले यह अवकाश 31 मार्च, मंगलवार के लिए निर्धारित किया गया था।

सरकार द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह बदलाव जैन पंचांग के अनुसार सही तिथि को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

दरअसल, प्रारंभिक सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को अंकित थी, जबकि जैन धर्म के कैलेंडर के मुताबिक यह पर्व 30 मार्च को पड़ रहा है। इसी कारण सरकार ने अवकाश की तारीख में संशोधन किया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है, क्योंकि 29 मार्च को रविवार और 30 मार्च को अवकाश होने से लगातार दो दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह की त्रयोदशी को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च या अप्रैल में आती है। यह दिन अहिंसा, शांति और सत्य के संदेश का प्रतीक माना जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440