कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। धनतेरस और वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस की ओर से 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही बसों और चौपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पार्किंग एवं शटल सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

यातायात प्लान के तहत सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

बसों और चौपहिया वाहनों के लिए बदले गए रूट

  • सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

– अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

  • हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी जिलों की ओर जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होते हुए जाएंगे।
  • काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग और शटल सेवा
  • कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
  • भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन: विकास भवन पार्किंग, भीमताल में वाहन खड़े करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर पहुंच सकेंगे।
  • ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहन: भवाली स्थित सैनेटोरियम पार्किंग में वाहन पार्क करने होंगे। यहां से कैंची धाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
  • भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से खैरना, गरमपानी एवं बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
  • वहीं, भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग होते हुए शिप्रा पुल भवाली की ओर भेजा जाएगा।
  • वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी वाहनों, दोपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सुरेश भट्ट ने बच्ची नगर में जनता से साधा सीधा संवाद

पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आमजन से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित यातायात प्लान की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा का ही उपयोग करें। नियमों का पालन कर अनावश्यक जाम से बचने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440