
समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बच्ची नगर-1 में जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य सामने रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से जनता के बीच सक्रिय रहने और सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। भट्ट ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और जनता के साथ उसका मजबूत जुड़ाव है। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के दम पर पार्टी वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी उनके सामने रखा। कार्यक्रम में बच्ची नगर-2 के किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राकेश जोशी, रमेश जोशी, भुवन पांडे, त्रिलोचन जोशी, लोकमणि जोशी, बालकिशन जोशी, दिनेश जोशी, देवेंद्र रावत, हरिकृष्ण जोशी, रोहित सामंत, नवीन बिष्ट, धीरज जोशी, रवि मेहरा, गौरव जोशी, हरीश जोशी, दिनेश आर्य, बंशीधर जोशी, चंदन बोरा, जितेंद्र रावत, कमल रावत और पूरन बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



