आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का दावा- अगला नंबर केजरीवाल का

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह ही ईडी ने संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की थी और उसके बाद से ही उनसे पूछताछ की जा रही थी। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संतोषजनक उत्तर ना मिल पाने पर संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है की सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता, अगला नंबर केजरीवाल का है।

ईडी दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की भी जांच कर रही है। पिछले दिनों इस मामले में दाखिल ईडी की चार्जशीट में आप नेता संजय सिंह का भी नाम दर्ज है। वहीं अब ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। कार्यकर्ता एजेंसियों और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। संजय सिंह के खिलाफ इस कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “लगभग पिछले पंद्रह महीनों से भाजपा हम (आप कार्यकर्ताओं) पर शराब घोटाले का आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में उसने ईडी और सीबीआई से 1,000 स्थानों पर छापे मारे हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद, 1000 जगहों पर जांच और छापेमारी, किसी भी एजेंसी को एक भी पैसा नहीं मिला। यह हताश बीजेपी है जो आगामी चुनाव हारने वाली है इसलिए वे डर के मारे ऐसा कर रहे हैं। जिसके कारण आज हमारी पार्टी के सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा, ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला। उन्हें कोई सबूत नहीं मिला क्योंकि जब कोई घोटाला नहीं हुआ तो क्या मिलेगा?

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

AAP MP Sanjay Singh arrested by ED, BJP Delhi State President claims – Kejriwal is next.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440