समाचार सच, देहरादून। अंकिता भंडारी व समस्त महिला के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पलटन बाजार में तहरीर दी। साथ ही उन्होंने कहा कि विपिन कर्नवाल जो कि आरएसएस के नेता हैं महिलाओं के बाहर काम करने को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, राधा सिंह, राजिया बेग ने कहा कि भाजपा सरकार को अंकित हत्याकाण्ड मामले में इस्तीफा देना चाहिए।
कमलेश रमन ने कहा की एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी और उन्हीं के नेता महिलाओं के सम्मान में गलत शब्दों का इस्तेमाल करके उनका अपमान करते हैं। अंकिता भंडारी प्रदेश की बेटी है, ऐसी लाखों बेटी है जो बाहर पढ़ लिख कर अपने माता-पिता का सहारा बनती है। बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होता, लेकिन भाजपा के नेता नारा तो देते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लेकिन उसको सार्थक नहीं करते आज उनकी मानसिकता में झलकता है। आज बेटियों के पक्ष में एक भी बयान या उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए महिला मंत्री सामने नहीं आती। केवल और केवल दिखावा ही उनकी पहचान है। भाजपा के नेता उन महिलाओं के लिए गलत शब्दों का चयन करते हैं जो अपने आप को आरएसएस हिंदुत्ववादी कहते हैं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि महिलाएं बाहर काम नहीं कर सकती या अपने माता-पिता का सहारा नहीं बन सकती। महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राधा सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर साफ दिखाई देता है। आज उत्तराखंड में भी महिलाओं के साथ इस तरह के जघन्य अपराध होंगे तो यहां की महिलाएं कहां जाएंगे। उत्तर प्रदेश में इतने बड़े अपराध हो जाते हैं और महिलाओं की सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा के नेता खुलेआम महिलाओं पर तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस तरह के गलत बयान देने वालो को जेल में डाल कर सजा देना सरकार का कर्तव्य है।
तहरीर देने वालों में सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, मंजू शर्मा, बबीता कंडवाल, नीना कांत, माया शर्मा, गीता बिष्ट, आशा खान, पूजा गुरूंग, सरिता गौतम, यामिनी सिंह, प्रियंका आदि महिलाएं मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















