आप के कोठियाल का युवाओं से आह्वान-उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें। नव परिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल ने पहली बार वोट देेने जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार ऐतिहासिक चुनाव होगा। देवभूमि की परंपरा है कि जब हमें पहली तनख्वाह मिलती है। उसे हम देवी देवताओं को समर्पित करते हैं। अपने मां बाप के चरणों में समर्पित करते हैं या फिर छोटे भाई बहनों को देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार नए वोटर पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। आपके लिए पहला वोट किसी ऐतिहासिक घड़ी से कम नहीं होगा। राज्य आंदोलन के पीछे जो सपने थे, वह कांग्रेस और भाजपा के बीच में फंस कर रह गए हैं। दोनों दलों ने दो- दो बार सत्ता में आने का प्रदेश की जनता ने मौका दिया। लेकिन लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं किया।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं का इस्तेमाल करके उत्तराखंड का नव निर्माण करेगी। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि आपका जो पहला वोट है इसको उत्तराखंड को समर्पित करें। इस वोट को उत्तराखंड के शहीदों के नाम पर समर्पित करें।
आम आदमी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए कई लोगों को जिम्मेदारी दी है। समीर रतूड़ी को घोषणा पत्र कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में रिश्तों का खून! पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की हत्या, जानिए पूरी कहानी

आप सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि पार्टी ने आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार करने पर जोर दे रही है। अमित अग्रवाल को प्रदेश सचिव, सौरभ डुसेजा को लीगल सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष, शादाब आलम को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440