समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत पर पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट बलदेव सिंह मेहता ने कहा कि दिल्ली की जीत ने यह दिखा दिया है कि कार्य करने वाला व्यक्ति ही अंत में सफल होता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की है। भले ही विपक्षी दल उन पर गंभीर आरोप लगाते रहे, लेकिन वह नहीं डिगे। विपक्षी दलों को केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए कि विकास से ही सत्ता की डोर खुलती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इसी तरह कार्य करते रहे तो इससे दिल्ली को मजबूती मिलेंगी और देश में नई राजनैतिक संभावानाओं का उदय होगा। इधर उन्होंने कोर्ट परिसर में आप की जीत पर मिष्ठान विवरण किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












