वर्दीधारियों की सेवा में जुटे अभिषेक मिश्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों व निर्धनों को खाद्य सामग्री व राशन उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं कुछ युवा वर्दीधारियों को भी अकेले चाय पिलाने का पुनीत कार्य कर रहे है। इनमें से एक हैं अभिषेक मिश्रा, जो पुलिसकर्मियों को चाय पिलाने के साथ-साथ पकौड़ी, मठरी आदि नाश्ता भी उपलब्ध करा रहे हैं।

गौरतलब है कि भवानीगंज, मुनगली गार्डन निवासी अभिषेक मिश्रा पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को परोपकार का पाठ पढ़ा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान वे सिन्धी चौराहे व कालाढूंगी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय पिलाने के साथ-साथ पकौड़ी, मठरी आदि नाश्ता भी उन्होंने उपलब्ध कर पुण्य कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में भवानीगंज के चार परिवार डॉ. हेमलता मिश्रा, निर्मल मुनगली, डॉ. कुसुम भट्ट व सतीश चन्द्र मुनगली योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

उन्होंने कहा कि युवाओं को भी ड्यूटीरत पुलिस व सिपाहियों की सेवा करनी चाहिए। वर्तमान में वे एनडीए की परीक्षा पास कर साक्षात्कार की तैयारी में जुटें है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440