विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामनगर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पंजाब पुलिस ने साइबर सेल शाखा के सहयोग से पटियाला में गिरफ्तार किया।

ज्ञात हो कि रमेश कम्बोज निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी। जिस सम्बन्ध में उक्त मामला रामनगर कोतवाली में दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के निर्देशन में प्रभारी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्दवानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में व0उ0नि0 अनीस अहमद, उ0नि0 जोगा सिंह, हे0 कानि अनिल कुमार, का0 साईबर सैल अरविन्द कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   चंद्र ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या है खासकर अंतिम संस्कार के समय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440