अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों को मिली बम धमकियों का मामला थमने से पहले ही कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल को भी निशाना बनाया गया है। इस बार धमकी भरा ई-मेल अस्पताल के प्राचार्य की आधिकारिक आईडी पर भेजा गया, जिसमें परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ई-मेल मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   पद्मिनी एकादशी 2026: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’, के रूप में मनाई जाती है, जानिए व्रत रखने के नियम

एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल कक्षाओं का संचालन रोक दिया है और छात्रों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है।

इससे पहले भी राज्य के उच्च न्यायालय समेत कई जिला एवं सत्र न्यायालयों को धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। उन मामलों में साइबर टीम अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें -   चौथा बड़ा मंगल 2026: श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भय, संकट, रोग और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की ई-मेल आईडी पर बम धमकी मिलने की सूचना के बाद पुलिस और विशेषज्ञ टीमों ने गहन जांच अभियान चलाया। अब तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440