उत्तराखण्ड में हादसाः 11 लोगों को लेकर जा रही मैक्स गंगा में समाई, तीन शव निकाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स नदी में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन शव निकाल लिए है। जबकि तीन लापता है। अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को तीन लोगों के शव बरामद हुए है। जबकि तीन की तलाश जारी है। रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440