समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने एक वर्ष से फरार चले रहे अभियुक्त को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिसे कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
ज्ञात हो कि 16 अगस्त 2021 में रामबरन पुत्र राम तिवारी निवासी अजीमपुर सिराथू कौशांबी उत्तर प्रदेश ने थाना हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि अभियुक्त राहुल पुत्र मुन्ना निवासी बक्शी का पुरवा मजरा सराय जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश, जो मंडी में अपने साथ काम करने वाले पल्लेदार मानसिंह के पेट में चाकू मारकर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी थी। जिसकी विवेचना मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज के सुपुर्द की गई। जिस पर प्रभारी चौकी द्वारा मुखबिरों व अन्य प्रयासों से अभियुक्त राहुल को कौशांबी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में मण्डी चौकी प्रभारी के साथ सिपाही अरूण कुमार शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













