समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशाखोरी व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत मुखानी थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। जिसके अन्तर्गत पुलिस ने मादक पर्दोथों की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास कच्ची शराब के 97 पाऊच बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत गुरूवार को चौकी आम्रपाली प्रभारी अनिल कुमार के द्वारा मय पुलिस बल के क्षेत्र में चैंकिग अभियान पर थे। तभी एक व्यक्ति को बिना नम्बर की नई मोटरसाइकिल से आते देख उसे रोका, तो मोटरसाइकिल सवार सकपका गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास कच्ची शराब के 97 पाऊच बरामद किये। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम रेशम सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी ग्राम ककराला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बताया है।
पुलिस टीम में आम्रपाली चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल प्रेम सिंह मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













