पुत्र के साथ मारपीट व काम्प्लैक्स में तोड़फोड़ का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुत्र के साथ मारपीट कर काम्प्लैक्स में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

चतुर सिंह करायल निवासी हरक सिंह बिष्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 23 अगस्त की शाम कुछ लोग उनके कॉम्पलैक्स में आकर तोड़फोड़ करने लगे, जब उसके पुत्र सौरभ ने उक्त लोगों का विरोध किया तथा उनको ऐसा न करने के लिए मना किया तो गोविन्द गैड़ा ने अपने भाई नीरज गैड़ा व सुनील राणा, देवेंद्र बिष्ट, सूरज नेगी, निश्चय, आदित्य सहित 8-10 अन्य साथियों के साथ उनके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस बीच आसपास के लोगों का मौके पर इकट्ठा होना देख आरोपी उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440