सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। घटना 25 जनवरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। नगर निगम में सफाई नायक के पद पर तैनात गांधीनगर निवासी राजेश राज वार्ड नंबर 25 आस्ताना मस्जिद के पास सफाई कर रहा था। इस बीच उसने एक घर से कूड़ा लेने के लिए दरवाजे की घंटी बजाई। आरोप था कि इस बीच नईम नामक युवक तैश में आ गया और गाली गलौज शुरू कर दी। नईम पर मारपीट के साथ ही जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप था। सफाई कर्मी ने उस पर यह भी आरोप लगाया था कि उसने साथियों के साथ उसे गोदाम में बंद कर बेरहमी से पीटा।इस घटना से सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया था। साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा थाना घेर लिया था। सफाई कर्मियों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इतना ही नहीं लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने धरना व कार्यबहिष्कार भी शुरू कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर सफाई कर्मियों को शांत कराया था। इधर पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440