काठगोदाम के कोलटैक्स तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर की व्यस्ततम सड़कों में शुमार काठगोदम स्थित कोलटैक्स तिराहे पर जल्द ही यातायात और अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। रविवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सड़क की सीमा (राइट ऑफ वे) में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा पहले से जारी किए गए नोटिस के चलते अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, वहीं कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।

एसडीएम राहुल शाह ने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सड़क समतलीकरण का कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा

इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया सहित कई विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें।
प्रशासन की चेतावनी: भविष्य में अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440