समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. कहते हैं कि इस स्थान से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर के मंदिर में रखी हर एक चीज का वातावरण पर प्रभाव पड़ता है. इन्हीं में से एक है भगवान को अर्पित किया जाने वाला फूल.
अक्सर लोग पूजा के बाद भगवान को चढ़ाए गए फूलों को मंदिर में ही छोड़ देते हैं, जो धीरे-धीरे मुरझा जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा स्थल पर सूखे और मुरझाए फूल अधिक समय तक नहीं रखने चाहिए. इन्हें शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान को अर्पित किए गए फूलों से जुड़े नियम के बारे में.
क्या घर के मंदिर में सूखे फूल रखना सही है?
वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर में सूखे, मुरझाए या बासी फूल अधिक समय तक रखना उचित नहीं माना जाता है. मान्यता है कि सूखे फूल नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं. इसलिए संभव हो, तो प्रतिदिन भगवान को ताजे फूल अर्पित करें. बासी और सूख चुके फूलों को मंदिर से हटा देना चाहिए.
मंदिर में सूखे फूल कितने समय तक रखने चाहिए?
भगवान को अर्पित किए गए फूलों को अगले दिन की पूजा से पहले हटा देना चाहिए. अगर फूल जल्दी मुरझा जाएं, तो उन्हें उसी दिन मंदिर से हटा दें.
सूखे फूलों का क्या प्रभाव पड़ता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखे फूल निर्जीवता, ठहराव और नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं. मान्यता है कि मंदिर में लंबे समय तक सूखे फूल रखने से घर में कलह, मतभेद और झगड़े बढ़ सकते हैं. इसके अलावा, इसे आर्थिक परेशानियों और अनावश्यक खर्चों से भी जोड़कर देखा जाता है.
सूखे फूलों का क्या करना चाहिए?
भगवान को अर्पित किए गए फूलों को सम्मानपूर्वक पूजा स्थल से हटा देना चाहिए. इन्हें सामान्य कूड़े में फेंकने के बजाय उचित तरीके से विसर्जित करना बेहतर माना जाता है. आप सूखे फूलों को गमले या पेड़-पौधों की मिट्टी में दबा सकते हैं. इसके अलावा, स्थानीय परंपराओं के अनुसार उन्हें जल में प्रवाहित भी किया जा सकता है. ध्यान रखें कि फूलों के साथ प्लास्टिक, धागे या अन्य गैर-जैविक सामग्री जल में न डालें.

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



