सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव: डॉ. अंकिता चन्दना

खबर शेयर करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हल्द्वानी में जागरूकता वर्कशॉप, सही पोस्चर और बॉडी एर्गाेनॉमिक्स पर दी गई अहम जानकारी

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहर में स्वास्थ्य जागरूकता की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब हल्द्वानी में आयोजित एक विशेष वर्कशॉप ने युवाओं को बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सही आदतों के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

इस विशेष वर्कशॉप का संचालन सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंकिता चन्दना द्वारा किया गया, जो डॉ. अंकिता हेल्थकेयर फिजियोथैरेपिस्ट एवं फिटनेस सेंटर की संचालक हैं। कार्यक्रम का आयोजन एक्सीलेंट अकैडमी में किया गया, जिसे मनोज कांडपाल संचालित करते हैं। इस मौके पर कॉलेज एवं कोचिंग के छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम में नशे पर वार, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान “बॉडी एर्गोनॉमिक्स” और “पोस्चर केयर” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों को बताया गया कि आज की डिजिटल जीवनशैली में गलत बैठने और काम करने के तरीके किस तरह धीरे-धीरे गंभीर शारीरिक समस्याओं का कारण बन रहे हैं।

डॉ. चन्दना ने अपने संबोधन में कहा कि सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव है। उन्होंने कार्यस्थल पर बैठने के सही तरीके, कुर्सी और लैपटॉप की संतुलित ऊंचाई तथा नियमित अंतराल पर ब्रेक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही “90-90 रूल” (घुटना, कूल्हा और टखना 90 डिग्री पर) को अपनाने की सलाह दी, जिससे शरीर पर अनावश्यक दबाव को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें -   राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

इसके अतिरिक्त, संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन और शरीर में कैल्शियम, विटामिन D3 व B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

वर्कशॉप में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी व्यक्ति को पोस्चर से जुड़ी समस्या महसूस हो, तो समय रहते फिजियोथैरेपिस्ट से संपर्क कर एक्सरसाइज थेरेपी शुरू करनी चाहिए, ताकि भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने दैनिक जीवन में सही बॉडी एर्गोनॉमिक्स को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी अत्यंत प्रभावी साबित हुआ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440