विकासनगर में आग का तांडव: दो हार्डवेयर दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने अफरा-तफरी मचा दी। मंडी चौक स्थित दो हार्डवेयर दुकानों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों दुकानें नितिन धीमान की थीं और आपस में सटी हुई थीं। सुबह दुकान खोलने के बाद वह बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं उठना शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में आग की लपटों में बदल गया। जब तक वह लौटे, आग तेजी से फैल चुकी थी और दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। डाकपत्थर और सेलाकुई से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -   चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत की रफ्तार ने रचा नया रोमांच, 100 किमी की स्पीड की मिली मंजूरी

हालांकि इस हादसे में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं और कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -   चमोली में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई सेना के जवान की कार, संदीप गौड़ की मौत

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440