Haldwani के प्रभावित व्यापारी 16 से दिन में 1 बजे तक रखेंगे अपने प्रतिष्ठान बंद, धरना प्रदर्शन कर ध्वस्तीकरण अभियान का करेंगे विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण में प्रभावित व्यापारी कल 16 जनवरी से दिन में 1 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और धरना प्रदर्शन कर उक्त ध्वस्तीकरण अभियान का विरोध करेंगे। उक्त निर्णय संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा लिया गया है। जिसको लेकर आज समिति के लोगों ने बाजार में जुलूस निकाल कर सभी प्रभावित व्यापारियों से आहवान किया कि वें जब तक उनकी मांगे पूरी न होने तक अपने प्रतिष्ठान दिन में 1 बजे तक बंद रखकर प्रदर्शन करें।

इधर संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा महिला चिकित्सालय के सामने व्यापारियों द्वारा दिए जा रहा धरना प्रदर्शन आज सोमवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर व्यापारियों ने जिला प्रशासन की उक्त नीति का विरोध करते हुए कि एक तरफ शहर के सौन्दर्यीकरण की बात होती है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को उजाड़ने का फरमान सुनाया जाता है। जबकि व्यापारी समाज ही देश की प्रगति का प्रमुख अंग है, व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

आज धरना प्रदर्शन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला एवं नगर के पदाधिकारी, देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी किरन जोशी, कुसुम जोशी, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धीगड़ा, मोहम्मद अनीस, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल सहित पीड़ित व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा व्यापारियों को इन पीड़ित व्यापारियों के लिए समर्थन की अपील की। उनके द्वारा कहा गया कि ये लड़ाई केवल पीड़ित व्यापारियों की नहीं है ये जिला प्रशासन प्रथम चरण कह रहा है आगे न जाने किन किन व्यापारी की बारी होगी, इस लिए इन व्यापारियों को सहयोग करके प्रशासन को बता दें कि ये 65 व्यापारी अकेले नहीं है, इनके साथ हल्द्वानी का पूरा व्यापारी साथ है। आज व्यापारियों द्वारा बाजार में जलुस निकाल कर कल से प्रभावित व्यापारी आधे दिन व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर धरने में शामिल होने का आहवान किया। जुलूस में महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना सहित प्रभावित व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440