आखिर हनुमान की कृपा बरस ही गयी केजरीवाल पर

खबर शेयर करें

-मंगलवार को दिल्ली में हुई मतगणना में आप 62 सीटों पर विजय विजय, भाजपा 8 सीटों पर सिमटी
-अगले पांच साल दिल्ली को बेहतर शहर बनाने को होगा काम : अरविन्द केजरीवाल

समाचार सच, नयी दिल्ली। आखिर हनुमान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मंगलवार को कृपा बरस ही गयी। हनुमान जी के कृपा से दिल्ली में हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर विजय हासिल कर मुख्यमंत्री केजरीवाल को तीसरी बार सरकार चलाने का मौका मिल गया है। इस चुनाव में भाजपा 8 सीटों पर सिमट गयी, जबकि कांग्रेस पार्टी को शर्मनाक हार का सामाना करना पड़ा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए आई लव यू कहा और केजरीवाल ने समर्थक, कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीदों से हमें जीत दिलायी है। अगले पांच साल दिल्ली को बेहतर शहर बनाने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने समर्थकों से कहा कि मैं अकेले मेहनत नहीं कर सकता आप सभी को साथ मेहनत करनी है। केजरीवाल ने कहा कि धन्यवाद दिल्ली की जनता का उन्होंने मुझ पर तीसरी बार भरोसा किया। दिल्ली की जनता ने संदेश दे दिया वोट उसी को जो शिक्षा देगा, बिजली देगा, स्वास्थ की बेहतर व्यवस्था करेगा।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सीए केजरीवाल ने कहा कि यह एक नयी किस्म की राजनीति है। यह देश के लिए शुभ संदेश है। यही राजनीति हमारे देश को 21वीं सदी में ले जा सकती है। यह दिल्ली की जीत नहीं भारत माता की जीत है। उन्होंने कहा कि आज मेरी पत्नी का भी जन्मदिन है। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से सीट दी है। अगले पांच साल और मेहनत करनी है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

साल 2015 की तुलना में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा: मनोज तिवारी
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने काफी मेहनत की है। मैं दिल्ली के लोगों का जनादेश स्वीकार करता हूं और अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हम इसका मूल्यांकन करेंगे। जब हमारी उम्मीदों के मुताबिक़ नतीजे नहीं आते हैं तो हमें निराशा होती है लेकिन मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वो निराश न हों। साल 2015 की तुलना में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440