आखिर ढूंढ ही लिये पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल के जूते

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल के चोरी हुए जूतों को आखिर पुलिस ने चोर समेत ढूंढ निकाला। गिरफ्तार चोर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि विगत 6 अगस्त को आस्था विहार, पनचक्की चौराहा निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी पुत्र शिव दत्त जोशी के घर से दस हजार रुपये के कीमत जूते चोरी हो गये थे। इस मामले की रिटायर्ड कर्नल द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी गयी थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध करवाई। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए राजपुर निवासी विशाल पुत्र अशोक को चोरी हुए जूतों के साथ धर दबोचा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440