अजा एकादशी 2026: अजा एकादशी के दिन कुछ उपाय जरूर करना चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस साल सोमवार के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु को अजा एकादशी का व्रत समर्पित है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाएगा। अजा एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 सितंबर को शाम में 07 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो जाएगी। एकादशी तिथि का समापन 7 सितंबर के दिन शाम में 5 बजकर 03 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 7 सितंबर के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। अगर आप पैसों की दिक्कत से परेशान हैं तो आपको अजा एकादशी के दिन कुछ उपाय जरूर करना चाहिए –

अजा एकादशी को शाम तक करें ये उपाय, बढ़ेगा धन, धान्य
– अजा एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए अजा एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
– अजा एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।
– अजा एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

  • अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो अजा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें।
  • अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिलेंगे।
  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में दिक्कतें बनी हुई हैं और दिन- ब- दिन क्लेश होता रहता है तो अजा एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
  • अजा एकादशी के दिन 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे धन- संपदा में वृद्धि होती है।
  • अजा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद पर यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल! रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेरा, सुरभि द्विवेदी ने सरकार से पूछा- कार्रवाई कब?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440