नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट! डीएम ने जारी की बड़ी चेतावनी, बेवजह घर से निकले तो बढ़ सकता है खतरा

खबर शेयर करें


मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई, लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील।

समाचार सच,नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपदा से निपटने की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि भूस्खलन संभावित और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर बिना देरी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं, ताकि जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके।

जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि तेज बारिश के दौरान बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना अत्यंत आवश्यक हो, तभी यात्रा करें। साथ ही नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित इलाकों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि किसी दुर्घटना, भूस्खलन या अन्य आपदा की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या संबंधित कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बारिश के मौजूदा हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440