अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने किया पत्रकारों का अभिनंदन

खबर शेयर करें

पत्रकार बंधुओं को सुरक्षा हेतु प्रदान किये मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल द्वारा सभी पत्रकारों का हौंसला बढ़ाते हुए उनका अभिनंदन किया, और कहा कि समाज मंे फैले भ्रष्टाचार व कुरीतियों को हटाने के लिए लोगों को अपने माध्यम से जागरूक करने का प्रयास करें क्योंकि पत्रकार समाज इस देश का एक अभिन्न अंग हैं और उसे देश का चौथा स्तम्भ भी कहा जाता है।

यहां प्रेस क्लब हल्द्वानी में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सूक्ष्म कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने कोरोना वारियर्स हल्द्वानी महानगर के पत्रकारों का इस कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अपने कार्य के प्रति जागरूकता देख सम्मान व तालियां बजाकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर सुरक्षा हेतु प्रदान किये। इस दौरान महानगर के सभी संस्थानों के पत्रकारों मौजूद थे।

इस अवसर पर समिति महिला प्रदेश अध्यक्ष कनक चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा देवल, कार्यलय सचिव पुष्पा नेहा बिष्ट, मीडिया प्रभारी भावना भंडारी साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुपम गुप्ता एवं जिला नैनीताल महासचिव शोभन सिजवाली आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440