उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस के सभी दाखिले केंद्रीय काउंसिलिंग से होंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र से एमबीबीएस, बीडीएस के सभी दाखिले केंद्रीय काउंसिलिंग से होंगे। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक एवं मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल गोयल की ओर से इस संबंध में चिट्ठी आई है। नई व्यवस्था के तहत अब राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटें भी एमसीसी के माध्यम से भरी जाएंगी। इसके लिए एमसीसी ने राज्य से आरक्षण नियमों के साथ ही नोडल अफसर का नाम, नंबर और ई-मेल पता मांगा है। अभी तक मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) के माध्यम से उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों का आवंटन किया जाता है। नई व्यवस्था के तहत अब इन 15 प्रतिशत के साथ ही राज्य के होनहारों की 85 प्रतिशत एमीबीबीएस-बीडीएस की सीटें भी एमसीसी की काउंसिलिंग से ही भरी जाएंगी। इससे राज्य के युवाओं को ये फायदा होगा कि उन्हें ऑल इंडिया और स्टेट कोटे की काउंसिलिंग के लिए अलग-अलग फीस और आवेदन के झंझट से मुक्ति मिलेगी। अभी तक स्टेट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के स्तर से ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाती रही है।

यह भी पढ़ें -   25 फरवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि इस संबंध में एक पत्र आया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश के होनहारों का समय और धन दोनों बचेंगे। एनएमसी ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर एमबीबीएस, बीडीएस दाखिलों में दिए जाने वाले आरक्षण के सभी नियमों की जानकारी मांगी है। साथ ही राज्य से समन्वय बनाने के लिए एक नोडल अफसर तैनात होगा। एनएमसी ने नोडल अफसर का नाम, नंबर, ई-मेल आईडी भी मांगी है।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

उत्तराखंड में किस कॉलेज में कितनी एमबीबीएस सीटें:-
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 150, मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 150, मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 125, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा 100, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून 150, हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट 150, गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून 150 सीटें हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440