नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

खबर शेयर करें

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 20 जुलाई को अवकाश, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर नैनीताल जिले में सोमवार, 20 जुलाई को सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव की आशंका है। वहीं संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे जनहानि का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान में CM धामी का बड़ा ऐलान! तीलू रौतेली पुरस्कार अब ₹75 हजार

इसी को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है, कितने बजे से कितने बजे तक खोलें व्रत? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440