कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

खबर शेयर करें

DM मयूर दीक्षित का आदेश, सरकारी-निजी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

समाचार सच | हरिद्वार
कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में सभी नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। यातायात डायवर्जन और कई मार्गों के अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   NH-74 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल माध्यमों से नियमित शिक्षण कार्य जारी रखा जाए। साथ ही अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय पर ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी चातुर्मास 2026: इन चार माह तक पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है

शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इस वर्ष हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ मेला आयोजित होगा। पिछले वर्ष मेले में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि इस बार प्रशासन को करीब 5 करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440