समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १६ जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क ३ गते माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ७/११ बजे सूर्यास्त ५/३१ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
आज प्रदोष व्रत होगा
मेष राशि
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, आय के नये स्रोत बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लंबे समय से अटका कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि
रोजगार से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन व्यापार में फंसा धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नये कार्य की रूपरेखा बन सकती है। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी तथा संतान पक्ष से संतोष मिलेगा।
कर्क राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रिय भूमिका बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक दबाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
सिंह राशि
किसी विशेष क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में परिवर्तन या पदोन्नति संभव है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि
अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं और अचानक यात्रा संभव है। कार्य को लेकर चिंता रह सकती है, अनावश्यक तनाव से बचें।
तुला राशि
परिस्थितियों के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी व व्यवसाय में नये अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि
दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
धनु राशि
घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे होंगे तथा मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
मानसिक उलझनें रह सकती हैं, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। किसी विशेष लाभ के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।
कुम्भ राशि
अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों पर खर्च होगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
मीन राशि
अचानक यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



