14 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १४ नवम्बर २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २९ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ६/३९ बजे सूर्यास्त ५/१२ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशि फल
मेष राशि

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि
अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। राजनीति में मान-पद में उन्नति होगी। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और अचानक यात्रा या स्थान परिवर्तन हो सकता है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरी व व्यवसाय में बदलाव होने की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव के बावजूद घर-परिवार में सुख बना रहेगा।

कर्क राशि
घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक गतिविधियों पर व्यय होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा और मित्र सहयोग करेंगे। सेहत भी बेहतर महसूस होगी।

सिंह राशि
करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में कुछ चुनौतियाँ रहेंगी, लेकिन गणेश जी की कृपा से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ के योग हैं। नया कार्य आरंभ करना शुभ रहेगा।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, पर मानसिक राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी हल्की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। अचानक यात्रा या कार्यक्रम बन सकता है।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, पर संतान की ओर से राहत मिलेगी। कार्यभार बढ़ेगा। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सम्मान मिलने की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि
मन का तनाव कम होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और भूमि/भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर में सकारात्मक खबर मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्र सहयोग करेंगे, पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी बदलने या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक यात्राओं से दूर रहें।

मीन राशि
विवादों से दूरी बनाए रखें। परिवार में शांति बनी रहेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440