ऑपरेशन प्रहार में काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 4 गाड़ियां सीज, चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 8 अप्रैल 2026 को चार वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें सभी चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत सीज कर दिया और चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पकड़े गए चालकों में दिवाकर (निवासी किच्छा), उवैद अशरफ (निवासी रामपुर), अजय टोपो (निवासी दमुवाढूगा) और पूरन पलड़िया (निवासी भीमताल) शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, नीतू सिंह तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कारज सिंह सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है, जो न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालता है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440