17 अक्टूबर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १७ नवम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २ गते मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/४२ बजे सूर्यास्त ५/११ बजे राहु काल ७/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४२ बजे से १२/३० बजे तक।
आज़ सोम प्रदोष व्रत होगा

मेष राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि प्रबल रहेगी। अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी तथा नया काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, लेकिन सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ और प्रतिष्ठा मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और नौकरी में परिवर्तन सम्भव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी में परिवर्तन या बदलाव की स्थिति बन सकती है। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है, लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   देहरादून आईएसबीटी में गंदगी देख भड़के सीएम धामी, खुद झाड़ू उठाकर किया साफ!

कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्र सहयोग करेंगे और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ कम होंगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे। रोजगार या व्यापार में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्री गणेश जी की आराधना शुभ फल देगी और मनोकामनाएँ पूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा।

कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं। विशेषकर व्यापारियों को लाभ और नए कार्य की योजना बनने की संभावना है।

तुला राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक दबाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अंततः संतान सम्बन्धी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से राहत मिलेगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग है। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मित्र सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में चलते-चलते धधक उठी थार, चार युवक कूदकर बचे, आधे घंटे में फायर टीम ने बुझाई आग

धनु राशि
परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी। संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। समाज में विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और राजनीति में प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
तनाव कम होगा और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। जमीन-घर से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। करियर में भी सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
मित्रों से मदद मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें। किसी निरर्थक यात्रा में समय और धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि
फालतू विवादों से दूरी बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। राजनीति में सम्मान और पद की प्राप्ति संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन भर धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440