समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ३१ जनवरी २०२६ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क १८ गते माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि ८/२६ बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि शनिवार सूर्याेदय ७/६ बजे सूर्यास्त ५/४४ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य आरंभ करने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा व रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। रोजगार में बदलाव की संभावना बन सकती है। राजनीति में हलचल रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ व नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, लेकिन मानसिक तनाव दूर होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ के योग हैं।
मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा व धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



